त्यागी समाज ने किया चौधरी अजित सिंह का स्वागत
जयंत चौधरी बुधवार को बिजरौल गांव पहुंचे। वहां पर उन्होंने बिजरौल क्रांतिकारी धरती को नमन किया। शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद शहमल इंटर कॉलेज में एक सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा राजनीति में जनता के आशीर्वाद और सहयोग से कोई कुछ बनता है और जनता उससे सीधा संवाद चाहती है। चौधरी चरण सिंह का रिश्ता जनता से सीधा रहा। वह भी उनकी शरण में आए है। चौधरी अजित सिंह की उम्र 80 साल हो चुके है। उन्हें कुछ लालच नहीं है। क्षेत्र की जनता ने उन्हें जो सम्मान दिया है। वह उसके लिए लड़ रहे हैं। कभी-कभी ऐसे राजनीति फैसले हो जाते है,जिससे आपसी भाईचारे का बटवारा हो जाता है।
इस भाईचारे को दोबारा बनाने के लिए रालोद,सपा व बसपा का गठजोड़ बना है। इस गठबंधन को जनता का आशीर्वाद मिल रहा है। सामाजिक तानाबना फिर बनता नजर आ रहा है,जिस पार्टी के कार्यकर्ताओं में नेतृत्व की क्षमता होती है। वह सबसे मजबूत संगठन होता है। सभा की अध्यक्षता मास्टर महेन्द्र सिंह व संचालन कर्नल ब्रहमापाल सिंह। इस मौके पर ओमवीर सिंह तोमर,सपा जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी,बसपा जिलाध्क्ष जयकुमार जाटव, सुखबीर सिंह गठीना, अरूण तोमर उर्फ बोबी, सुधीर मान,मास्टर मनोज तोमर,सुरेश राणा,सत्यब्रहम तोमर, रणवीर सिंह सूप,शौकिन्द्र पहलवान, डॉ.इरफान मलिक, गजेन्द्र चेयरमैन, रणवीर सिंह,श्यामपाल तोमर, सुभाष तोमर,यशपाल चौधरी,रविन्द्र प्रधान, उपेन्द्र प्रधान,शकील सैफी, श्योराज सिंह आदि थे। इसके अलावा जयंत चौधरी ने बामनौली, इदरीशपुर, दोघट, टीकरी, निरपुड़ा, भड़ल, धनौरा, गैडबरा, दाहा,बरनावा आदि में नुक्कड़ सभा को संबोधित किया।
मुजफ्फरनगर। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुजफ्फरनगर सीट से गठबंधन प्रत्याशी चौधरी अजित सिंह का बुधवार को त्यागी समाज ने कार्यक्रम आयोजित कर सम्मान किया और उन्हें समर्थन देने की बात कही।
कार्यक्रम में रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी, जिला बार संघ अध्यक्ष राजेश्वर दत्त त्यागी, कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ सपा नेता प्रमोद त्यागी, सपा के जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप, उमेश त्यागी समेत त्यागी समाज के काफी लोग उपस्थित रहे।
चौधरी अजित सिंह ने कहा वह समाज के समर्थन से उत्साहित हैं। महागठबंधन यूपी में भाजपा को बुरी तरह से हरा रहा है।
News Source : http://epaper.livehindustan.com/imageview_10104_95860716_4_50_28-03-2019_i_4.pagezoomsinwindows.php
Video
Press Releases
Latest Interviews
‘Peaceful protests are safety valves for people to vent their anger’’
RLD leader Jayant Chaudhary says fear over CAA-NRC real
“It’s turning out to be like a Bollywood potboiler where nobody knows who is firing the bullets,” remarked Jayant Chaudhary, vice president of the Rashtriya Lok Dal (RLD), on the law and order situation in Uttar Pradesh.
Read more ...