लखनऊ 15 सितम्बर। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेष मुख्यालय पर आज प्रदेष अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोकदल के लखनऊ निवासी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गयी जिसमें, वार्ड, ब्लाक, जिला, महानगर सहित सभी फªन्टल संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया और संगठन से सम्बन्धित अपने अपने विचार रखे। बैठक में राष्ट्रीय सचिव षिवकरन सिंह एव ं राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे विषेष आमंत्रित अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
बैठक को सम्बोधित करते हुये प्रदेष अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद ने कहा कि संगठन का विस्तार करते हुये लोकसभा चुनाव के पूर्व बूथ स्तर तक ले जाना है। किसान मसीहा चै0 चरण सिंह की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष चै0 अजित सिंह एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चैधरी के प्रदेष की जनता के प्रति किये गये कार्यो का संदेष जन जन तक पहुंचाना संगठन का उददेष्य होना चाहिए। वर्तमान राजनैतिक परिप्रेक्ष्य में राष्ट्रीय लोकदल की नीतियां और चै0 चरण सिंह के आर्थिक विचार बहुत प्रासंगिक हैं। वर्तमान केन्द्र और प्रदेष सरकार की नीतियों के फलस्वरूप किसान, नौजवान, मजदूर आदि महत्वपूर्ण नागरिक त्रस्त हैं और अपनी रोजी रोटी के लिए दर दर भटक रहे हैं।
बैठक में प्रदेष उपाध्यक्ष वसीम हैदर, प्रदेष प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी, प्रदेष महासचिव किरन सिंह, अनिल सिंह, मीडिया प्रभारी जावेद अहमद, युवा रालोद के प्रदेष अध्यक्ष अम्बुज पटेल, छात्र रालोद के प्रदेष अध्यक्ष अभिषेक सिंह चैहान, विधि प्रकोष्ठ की प्रदेष अध्यक्ष रत्ना पाण्डेय एडवोकेट, प्रदेष सचिव बी0एल0 प्रेमी, मनोज सिंह चैहान, रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, चन्द्रकांत अवस्थी, लक्ष्मी गौतम, रामगोपाल चंदेल, अंकुर सक्सेना, व्यापार प्रकोष्ठ मध्य उ0प्र0 के अध्यक्ष रोहित अग्रवाल, जिलाध्यक्ष शत्रोहन लाल रावत, महानगर अध्यक्ष महबूब आलम, रामदीन भारती, विजय सब्बरवाल, संगीता शर्मा, शैलेन्द्र शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।