27 March 2018
27th Mar 2018 - राष्ट्रीय लोक दल
27 मार्च 2018
प्रकाशनार्थ
लखनऊ 27 मार्च। युवा रालोद के कार्यकर्ता व व्यापार प्रकोष्ठ मध्य उ0प्र0 के अध्यक्ष रोहित अग्रवाल, छात्र प्रकोष्ठ के प्रदेष अध्यक्ष अभिषेक सिंह चैहान, अम्बुज पटेल, अध्यक्ष युवा रालोद उ0प्र0 के नेतृत्व में हजरतगंज थाने में एकत्र होकर छपरौली के विधायक सहेन्द्र सिंह रमाला के खिलाफ धोखाधडी की तहरीर दी। साथ ही युवा अध्यक्ष ने बताया कि छपरौली सीट किसान मसीहा व भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चै0 चरण सिंह जी के क्षेत्र की सीट है जहां से सहेन्द्र सिंह रमाला विधायक है। उक्त सीट से किसानों व नौजवानों की भावनाएं जुडी हुयी हैं। राष्ट्रीय लोकदल पार्टी हमेषा किसानोें, नौजवानों व धर्म निरपेक्ष ताकतों के साथ खडी रही है। हमारी पार्टी के अध्यक्ष मा0 चै0 अजित सिंह जी ने साम्प्रदायिक शक्तियों केा रोकने के लिए गठबंधन के पक्ष में वोट करने का निर्देष दिया था लेकिन विधायक ने पार्टी के दिषा निर्देर्षों की अवहेलना करके कार्यकर्ताओं की भावनाओं के साथ खिलवाड किया है। विधायक नेे धन के लालच में यह कृत्य किया है व भाजपा को ज्वाइन करके वहां पर बडा पद लेेने की मंषा से भाजपा के कुछ नेताओं के सम्पर्क में था। इसलिए युवा रालोद के कार्यकर्ताओं ने आज हजरतगंज थाना लखनऊ में तहरीर दी है।
युवा नेता अष्विनी प्रताप सिंह ने कहा कि इस क्रियाकलाप से पार्टी के नेताओं में बडी निराषा है जो पार्टी व जनमानस के हित में नहीं है। पार्टी के दिषा निर्देषों की अवहेलना करना यह एक अपराधिक प्रवृत्ति को दर्षाता है ऐसे लोगों की जगह जेल में हैं।
व्यापार प्रकोष्ठ मध्य उ0प्र0 के अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने कहा कि मैं रालोद का सच्चा सिपाही होेेने के नाते स्वयं को ठगा महसूस कर रहा हूं ऐसे लोगों के खिलाफ कडी से कडी कार्यवाही होनी चाहिए। रोहित अग्रवाल ने कहा कि इस राज्यसभा चुनाव में भाजपा का दोमुंहा चेहरा उजागर हो गया है चुनाव को जीतने के लिए खरीद फरोख्त तक से भाजपा को परहेज नहीं है। यह कृत्य लोकतंत्र की हत्या है और जनता 2019 के चुनाव में हराकर देगी।
इस अवसर पर अभिषेक बाजपेई, अनिल वर्मा, रवीन्द्र पटेल, अजय मिश्रा, सुमित सिंह, अभिषेक चैहान, रिंकू पाण्डेय, शहरयार, लालजी बाजपेई, मो0 जादे, इरफान आदि तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।
(अष्विनी प्रताप सिंह)
प्रदेश उपाध्यक्ष युवा रालोद