19 March 2018
19th Mar 2018 - राष्ट्रीय लोक दल
19 मार्च 2018
प्रकाशनार्थ
लखनऊ 19 मार्च। राष्ट्रीय लोकदल की उत्तर प्रदेश इकाई ने पूर्व प्रधानमंत्री चौ0 चरण सिंह की पुत्री तथा रालोद प्रमुख चौ0 अजित सिंह की बड़ी बहन और दो बार विधानसभा की सदस्य रही डाॅ0 ज्ञानवती सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुये कहा गया कि उनके निधन से हुयी क्षति अपूर्णनीय है उनका महिलाओं के उत्थान के लिए किया गया कार्य सदैव प्रेरणा देता रहेगा। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित शोक सभा में उनके कार्यो को याद किया गया और उनकी आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईष्वर से प्रार्थना की गयी। शोक सभा की अध्यक्षता पूर्व मंत्री व राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव वंषनरायन पटेल ने की।
शोक सभा में राष्ट्रीय सचिव षिवकरन सिंह, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल दुबे, प्रदेष उपाध्यक्ष हाजी वसीम हैदर, कोषाध्यक्ष प्रो0 यज्ञदत्त शुक्ला, प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ, त्रिवेदी, युवा रालोद के प्रदेष अध्यक्ष अम्बंुज पटेल, छात्र रालोद अध्यक्ष के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक सिंह चौहान, रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, मनोज सिंह चैहान, रामगोपाल चंदे, विजय सब्बरवाल, अष्विनी प्रताप सिंह, अनिल पटेल, अमित यादव, सुमित सिंह, रविन्द्र पटेल, शत्रोहनलाल रावत, विनय वर्मा, मो0 आमिर आदि नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
(सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी), प्रदेश प्रवक्ता