15 March 2018
15th Mar 2018 - राष्ट्रीय लोक दल
15 मार्च 2018
प्रकाशनार्थ
लखनऊ 15 मार्च। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मा0 जयंत चैधरी ने प्रदेष मुख्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में सर्वप्रथम मान्यवर काषीराम जी को अपार श्रद्वांजलि अर्पित करते हुये कहा कि उन्होंने दलितों के हित में सराहनीय कार्य किये हैं और उनकी कार्यप्रणाली से हम सबको षिक्षा लेने की आवष्यकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान लोकसभा के उपचुनावों में देष के इतिहास में विपक्षी एकता ने एतिहासिक जीत दर्ज की है और भारतीय जनता पार्टी की कार्यषैली एवं जनता की अनेदेखी को बेनकाब किया है यही कारण है कि जनता ने स्पष्ट रूप से उन्हें और उनकी पार्टी को नकार दिया है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेष यादव को उनकी पार्टी के प्रत्याषियों की जीत पर बधाई देते हुये कहा कि बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमों सुश्री मायावती जी की विपक्षी एकता के लिए अनुठी पहल की सराहना की। साथ ही पीस पार्टी, निषाद पार्टी और कम्युनिष्ट पार्टी द्वारा इन चुनावों में प्राप्त समर्थन के लिए धन्यवाद देते हुये कहा कि राष्ट्रीय लोकदल उसके पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता विपक्षी एकता के सन्दर्भ में सदैव क्रियाषील रहेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोगों को देष की जनता ने हराने का मन बना लिया है क्योंकि इनकी कार्यषैली से देष का किसान मजदूर, नौजवान, व्यापारी एवं आमजनता अपने को असहाय पाते हुये ठगा महसूस कर रही है और इनकी जुमलेबाजी सुनने की इच्छा किसी के पास नहीं है।
उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रीय लोकदल रने सदैव किसान हितों की सोच रखते हुये किसान मसीहा चै0 चरण सिंह की नीतियों का अनुसरण करते हुये किसानों की समस्याओं को सड़क से संसद तक उठाया है और आलू किसानों के सन्दर्भ में आगरा और बाराबंकी में किसान पंचायतों का आयोजन किया गया और आलू किसानों की समस्याओं को ज्ञापन के माध्यम से प्रदेष सरकार को समय समय पर अवगत कराया गया परन्तु योगी सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। स्पष्ट है कि किसानों की आय को दुगुनी करने का लाॅलीपाप दिखाना भारतीय जनता पार्टी की धोखेबाज शैली है। गन्ना किसानों का भुगतान 14 दिन में करने का वादा केन्द्र सरकार और प्रदेष सरकार के झूठ का प्रमाण है कि आज भी किसानों का गन्ना मूल्य बकाया है। केन्द्र सरकार के बजट में एम0एस0पी0 के माध्यम से केन्द्रीय वित्त मंत्री ने किसानों को लाभकारी मूल्य देने का वादा तो किया परन्तु बजट में कहीं भी इसका प्राविधान नजर नहीं आता। बिजली की बढ़ी हुयी दरों से किसान बेहाल हैं परन्तु उनको राहत मिलने की आषा वर्तमान केन्द्र और प्रदेष सरकार से टूट चुकी है।
प्रदेष कार्यालय में प्रदेष कार्यसमिति की बैठक प्रारम्भ होने से पहले युवा राष्ट्रीय लोकदल होली मिलन का आयोजन किया गया जिसमें हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मा0 जयंत चैधरी का फूलों की वर्षा करके स्वागत किया गया। प्रदेष कार्यसमिति की बैठक को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुये सभी पदाधिकारियों को राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों को नये कलेवर के साथ गांव गांव और घर घर पहुंचाने की प्रेरणा दी। बैठक की अध्यक्षता प्रदेष अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद ने की। राष्ट्रीय महासचिव श्री त्रिलोक त्यागी जी ने प्रदेष के पदाधिकारियों को आगामी चुनाव की तैयारियों के लिए बूथ स्तर तक संगठन तैयार करने पर बल दिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव वंषनारायन सिंह पटेल, राष्ट्रीय सचिव षिवकरन सिंह, सुधाकर पाण्डेय, ओंकार सिंह, राष्ट्रीय मीडिय प्रभारी अनिल दुबे भी मौजूद रहे।
बैठक में प्रदेष उपाध्यक्ष सुदेष शर्मा, हाजी वसीम हैदर, मौदूद अली, ब्रहम सिंह बालियान, डाॅ सुरेष यादव, इं0 संतोष मिश्र, आदित्य विक्रम सिंह, डाॅ0 अनिल चैधरी, गंगा सिंह सैंथवार, जितेन्द्र सिंह, अम्बुज पटेल, कृष्णा जयसवाल, धर्मवीर सिंह बालियान, राजेन्द्र सिंह चिकारा, मौलाना नजमुददीन काषमी, किरन सिंह, योगराज सिंह, रामलखन यादव, जावेद अहमद, रामआसरेन विष्वकर्मा, आर0पी0 सिंह चैहान, भूपाल सिंह, प्रो0 यज्ञदत्त शुक्ला, सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी, सुनील रोहटा, सुरेष गुप्ता, अंषुमान सिंह, प्रो0 अब्बास अली, जावेद अहमद, काजी क्रान्ति, डाॅ0 सर्वानंद तिवारी, बी0एल0 प्रेमी, रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, भोलानाथ, मनोज सिंह चैहान कुंवर रामगोपाल सिंह चंदेल, फरमान जहीर आदि लोग उपस्थित थे।
(सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी), प्रदेश प्रवक्ता