18 अगस्त 2021

प्रकाशनार्थ

लखनऊ 18 अगस्त। बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधायक कालीचरन सुमन ने सैकड़ों समर्थकों के साथ आज राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मुख्यालय पर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जयंत चौधरी के नेतृत्व और स्व0 चौ अजित सिंह की नीतियों और कार्यक्रमों में आस्था व्यक्त करते हुये प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद व राष्ट्रीय सचिव अनिल दुबे समक्ष राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर चौ0 चरण सिंह अमर रहे, चौ0 अजित सिंह अमर रहे तथा जयंत चौधरी जिंदाबाद जैसे गगनभेदी नारेबाजी भी की।

पूर्व विधायक श्री कालीचरन सुमन के साथ अनेको प्रधानों तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यों के अतिरिक्त सैकड़ों लोगों ने किसान मसीहा चौ0 चरण सिंह और श्रद्धेय चौ0 अजित सिंह में आस्था तथा राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 जयंत चौधरी में विश्वास व्यक्त करते हुये राष्ट्रीय की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर मुख्य रूप से श्री बाबूलाल प्रधान, श्री कल्याण सिंह चाहर मुरारीलाल कुषवाहा, श्री मोहर सिंह, श्री जे0पी0 प्रधान, रामकिषन सिंह, हरिप्रसाद, बाबूलाल फौजदार आदि प्रधानगण, श्री भारत सिंह एवं श्री टिंकू धरमेष क्षेत्र पंचायत तथा बहुजन समाज पार्टी के विधान सभा कोषाध्यक्ष श्री प्रेमवीर राणा, महाराज सिंह वर्मा महासचिव, श्री चरन सिंह वर्मा, खेतपाल यादव, मनोज यादव, पूर्व जिला प्रभारी एवं संयोजक बसपा, श्री मनीष कुमार, अरूण कुमार, संतोष कुमार, सुरेष चन्द्र सभी सेक्टर अध्यक्षगण बसपा, पंण्डित रवि शर्मा पूर्व विधान सभा अध्यक्ष बसपा, श्री धमेन्द्र सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विष्व गुरू महासभा आदि प्रमुख थे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुपम मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी, प्रदेष प्रवक्ता कप्तान सिंह चाहर, प्रदेष महासचिव रजनीकांत मिश्रा, मनोज सिंह चौहान, पूर्व मण्डल अध्यक्ष नरेन्द्र बघेल, युवा रालोद के प्रदेष अध्यक्ष अम्बुज पटेल, छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक सिंह चैहान, डाॅ0 रूपेष चोधरी, चौ0 दिलीप सिंह, रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष चन्द्रकांत अवस्थी, व्यवस्थाधिकारी इकराम सिंह मौजूद रहे।

आये हुये सभी आगन्तुकों का प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद ने पार्टी में स्वागत किया तथा यह विश्वास दिलाया कि राष्ट्रीय लोकदल में सभी की भावनाओं का सम्मान होगा और सभी लोग मिलकर राष्ट्रीय लोकदल परिवार में कन्धे से कन्धे मिलाकर कार्य करेंगे।

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव अनिल दुबे ने श्री कालीचरन सुमन व उनके साथियों का रालोद में आने पर स्वागत करते हुये कहा कि उनके आने से राष्ट्रीय लोकदल को प्रदेष में मजबूती मिलेगी।

पूर्व विधायक श्री कालीचरन सुमन ने कहा कि रालोद में शामिल होते हुये कहा कि भाजपा की दमनकारी नीतियों से प्रदेश की जनता परेशान हो चुकी है और राष्ट्रीय लोकदल ही इस जनविरोधी, किसान विरोधी, गांव विरोधी तथा तानाशाही सरकार को सत्ता से बेदखल करने में सक्षम है। किसान मसीहा चौ0 चरण सिंह की नीतियों से देश के गरीबों, किसानों तथा मजदूरों का भला किया जा सकता है।

(सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी)
प्रदेश प्रवक्ता