मैं पलटा नहीं हूं, इसे पटखनी देना कहते हैं… SP से अलग होने के बाद RLD अध्यक्ष जयंत चौधरी का बड़ा हमला

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में अब चुनावी माहौल गरमा रहा है। भाजपा के खिलाफ विपक्ष वोटों को एकजुट करने का प्रयास कर रहा है। वहीं, जयंत चौधरी ने अब विपक्षी गठबंधन पर करारा हमला बोल दिया है। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान को लेकर राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी बुलंदशहर के चुनावी मैदान में उतरे। एनडीए गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पैतृक गांव भटोना के चौधरी चरण सिंह इंटर कॉलेज के मैदान में जनसभा की। उन्होंने उम्मीदवार महेश शर्मा को जिताने की अपील की।

जयंत चौधरी ने विपक्षी गठबंधन से अलग होने के मसले पर कहा कि मैं पलटा नहीं हूं, इसके पटखनी देना कहते हैं। भटोना मेरा पैतृक गांव है। मैंने गांव में स्थित चौधरी चरण सिंह इंटर कॉलेज से पढ़ाई की है। मैंने इस स्कूल के विकास के लिए अपनी निधि से 50 लाख रुपए दिए। उन्होंने कहा कि यहां दूसरे चरण में चुनाव है। सभी लोगों से एनडीए प्रत्याशी से समर्थन मांगा। जयंत की जनसभा में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।