‘कमल को चाहिए पानी, हमारा चुनाव चिन्ह है हैंडपंप’, समाजवादी पार्टी पर जयंत चौधरी ने साधा निशाना

जयंत चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमारा चुनाव चिन्ह हैंडपंप है। कमल को भी पानी की जरूरत होती है। वहीं सपा को लेकर उन्होंने कहा कि साइकिल लोगों के साथ से फिसल रही है।

‘कमल को चाहिए पानी, हमारा चुनाव चिन्ह है हैंडपंप’, समाजवादी पार्टी पर जयंत चौधरी ने साधा निशाना

जयंत चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमारा चुनाव चिन्ह हैंडपंप है।

loksabha election 2024 Jayant Chaudhary targeted Samajwadi Party said this- India TV Hindi

Image Source : FILE PHOTOसमाजवादी पार्टी पर जयंत चौधरी ने साधा निशाना

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक दलों द्वारा तैयारियां जोरों-शोरों से की जा रही है। कौन किस पार्टी के साथ जा रहा है, इसपर अब भी काम जारी है। नेताओं द्वारा अधिक से अधिक संख्या में चुनावी रैलियां की जा रही है। आरएलडी भाजपा के साथ जुड़ गई। इसके बाद अब आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी ने बयान जारी किया है। उन्होंने बयान जारी करते हुए कहा कि हमारा चुनाव चिन्ह नल है। वहीं भाजपा का चुनाव चिन्ह कमल है। कमल को भी पानी की जरूरत होती है। कमल खिलेगा, वो (साइकिल) तो जनता के हाथ में फिसल रही है।

समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना

इससे पहले मंगलवार को शामली में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने शतरंज के खेल को समझाते हुए कहा कि विपक्षी हमें 6-7 का गणित सिखा रहे थे। विपक्षी बेगम देना चाह रहे थे। बादशाह लेना चाह रहे थे। दरअसल कैराना लोकसभा में वो भाजपा-रालोद के संयुक्त प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि चौधरी साहब के जाने के बाद आपने मुझे बड़ी जिम्मेदारी दी है। मुझे यह अधिकार है कि आपके हित के लिए कार्य करूं। मैं

चौधरी सूरजमल को यहां श्रद्धांजलि देता हूं।  Read More