पूर्वांचल राज्य के लिए गोरखपुर में हुआ सत्याग्रह
पूर्वांचल राज्य के लिए गोरखपुर में हुआ सत्याग्रह।
आबादी के लिहाज से पूर्वांचल सूबे का सबसे घना क्षेत्र है। राजनीतिक दलों ने यहां वोटबैंक की फसल तो खूब काटी मगर विकास के पैमाने पर यह हाशिए पर ही रहा। पूर्वांचल आज कुछ राजनीतिक दलों के लिए चारागाह बन कर रह गया है। यह कहना है राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव डॉ. सुधाकर पाण्डेय का।
वह मंगलवार को नगर निगम के रानी लक्ष्मीबाई पार्क में आयोजित पूर्वांचल राज्य बनाओ सत्याग्रह आंदोलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 1953 में राज्य पुनर्गठन आयोग की स्थापना ही छोटे राज्यों को बनाने के लिए की गई। 1956 में देश में 14 राज्य और छह केन्द्र शासित प्रदेश थे। आज 29 राज्य और सात केन्द्र शासित प्रदेश हो गए। रालोद के संतोष मिश्र ने कहा कि आबादी के लिहाज से यूपी विश्व का पांचवा देश हो सकता है।
ऐसे ही पूर्वांचल राज्य भी देश में कर्नाटक से बड़ा राज्य बनेगा। यहीं नहीं प्रस्तावित पूर्वांचल राज्य की आबादी करीब पांच करोड़ होगी। यह कनाडा, स्पेन, ब्रिटेन और फ्रांस जैसे देशों से अधिक आबादी है। इस मौके पर रालोद के रजनीकांत मिश्र ने अपने विचार रखे। सत्याग्रह में पूर्वांचल राज्य निर्माण के लिए आंदोलन चलाने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर राजकुमार राय, आरके जायसवाल, इंद्रासन शर्मा, विनोद गौड़ मौजूद रहे।
News Link : https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/gorakhpur/story-satyagrah-for-poorvanchal-state-in-gorakhpur-1681355.html
Video
Press Releases
Events
Latest Interviews
Hoping to reclaim lost ground in UP, Jayant Chaudhary takes charge of RLD
The son of Rashtriya Lok Dal (RLD) chief Ajit Singh has been criss-crossing western Uttar Pradesh, and has almost simultaneously effected a generational change in his party.
Read more ...